आप का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सचिवालय में अराजकता फैला रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2018

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सचिवालय में भाजपा के विधायकों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर हमले की कोशिश करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज हुसैन पर कथित हमले के बाद संवाददाताओं से कहा ‘‘दिल्ली सचिवालय की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के अधीन है, वहां भाजपा कार्यकर्ता झंडे बैनर के साथ इमारत में अंदर घुसकर अराजकता फैला रहे हैं, नारेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने हुसैन पर हमला करने की कोशिश की।’’ 

 

सिंह ने इस अराजकता के लिये केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा कि दिल्ली पुलिस केन्द्र सरकार के अधीन है और सचिवालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के पास है। ऐसे में सवाल उठता है कि भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं का सचिवालय में मनमाने तरीके से प्रवेश करना और अराजकता फैलाना पुलिस की मर्जी के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा ‘‘मैं फिर दोहरा रहा हूं कि दिल्ली में यह सब मोदी जी के इशारे पर हो रहा है।’’

 

इस दौरान हुसैन ने हमले के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आज दिन में लगभग पौने तीन बजे वह राजनिवास जाने के लिये जब सचिवालय की लिफ्ट से निकल रहे थे उस समय भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और उनके कुछ साथियों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि वह इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करायेंगे। 

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज