AAP का आरोप, सरकार की मंशा शाहीन बाग आंदोलन समाप्त करने की नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2020

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार की मंशा शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने की है ही नहीं, क्योंकि यह सरकार की ध्रुवीकरण की राजनीति के अनुकूल है। आप नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार शाहीनबाग प्रदर्शन को समाप्त करने को लेकर गंभीर है तो उसे अपने कानून मंत्री के बयान पर अमल करते हुये सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करनी चाहिए।

 

सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अपने व्याख्यान के बाद कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन जारी रहना मोदी सरकार के अनुकूल है क्योंकि यह परोक्ष रूप से उनके ध्रुवीकरण के एजेंडे की मदद कर रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि एएमयू की बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान उनके पूर्वाग्रह को दिखाता है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एएमयू द्वारा देश के लिए किए गए कामों से के बारे में कुछ नहीं जानते। ‘‘ऐसा लगता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: शाहीन बाग: बेनतीजा रही दूसरे दिन की बैठक, प्रदर्शनकारियों के बर्ताव से नाराज हुए वार्ताकार

आप नेता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने और बेहतर शासन देने के बजाए जनता का ध्यान भटका रहे हैं। वर्तमान समय में बलात्कार की घटनाओं को लेकर कुख्यात हो रहा उत्तर प्रदेश बीमारु राज्य (सिक स्टेट) बनता जा रहा है। हालांकि, आप के हिन्दुत्व के एजेंडे की ओर बढ़ने के संबंध में सवाल करने पर सिंह ने साफ इंकार किया कि उनकी पार्टी सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर बढ़ रही है।

 

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र के धाराशिव में मतदान केंद्र के बाहर निजी रंजिश के चलते व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

क्या अल्पमत में है हरियाणा नायब सरकार! तीन निर्दलीय विधायकों ने लिया अपना समर्थन वापस

Congress की सरकार आने पर SC/ST से छीनकर धार्मिक आधार पर दिया जाएगा आरक्षण? PM मोदी ने शहजादे की कौन सी खतरनाक चाल का किया जिक्र

Summer Coolers Recipe: चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए, घर पर आसानी से बनाएं समर ड्रिंक्स