Delhi Excise Policy मामले में AAP भी आरोपी! ED ने हाई कोर्ट को बताया

By अभिनय आकाश | May 14, 2024

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि वह शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाएगा। केंद्रीय एजेंसी ने यह दलील तब दी जब अदालत आप नेता मनीष सिसौदिया की उत्पाद शुल्क नीति मामले में जमानत की मांग वाली याचिका पर विचार कर रही थी। इसमें कहा गया कि पूरक आरोप पत्र में आप को आरोपी बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के आरोपों पर BJP का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- अब 'जेल रिटर्न क्लब' में शामिल हो गए दिल्ली के CM

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई AAP नेताओं पर शराब व्यवसायियों और राजनेताओं के कथित समूह 'साउथ ग्रुप' के हितों के अनुकूल शराब नीति बनाने के बदले में रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि अपराध की कथित आय का एक हिस्सा आम आदमी पार्टी द्वारा 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान को वित्तपोषित करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश