Delhi MCD Elections के शुरुआती रूझान आने के बाद आप और बीजेपी के नेताओं ने किया जीत का दावा

By रितिका कमठान | Dec 07, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों के रुझान आने लगे है। चुनाव परिणाम की शुरुआत होते ही नेताओं ने भी जीत का दम भरना शुरू कर दिया है। चुनाव परिणाम आने की शुरुआत होते ही दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी बड़ा दावा किया है।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में बीजेपी को जो भी सीटें मिली हैं उनसे कहीं अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। बीजेपी इस चुनाव में आम आदमी पार्टी से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने निगम में काफी अच्छा काम किया है। बीते 15 वर्षों के दौरान पार्टी ने इलाकों में विकास किया है। हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी मुकाबलों में जीत जरुर हासिल करेगी। वहीं बीजेपी नेता हरिश खुराना ने कहा कि हमने कचरे का निपटान करने का काम किया है। कोरोना वायरस दौर के दौरान भी ये काम जारी रहा था। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा ही नगर निगम में अपना मेयर बनाएगी। 

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को कूड़ा घर बना दिया है। बीजेपी ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में जो काम किया है, उसे जनता ने बिलकुल पसंद नहीं किया है। दिल्ली की जनता भाजपा से परेशान हो गई है इसलिए आम आदमी पार्टी ही सत्ता में आएगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर