AAP की अपील, CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को न दें हिंदू-मुस्लिम रंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भाजपा से आग्रह किया कि वह नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हालिया विरोध प्रदर्शनों को ‘‘हिंदू-मुस्लिम’’ रंग न दें। पार्टी ने कहा कि केरल से लेकर पश्चिम बंगाल तक, हर कोई इसके खिलाफ है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम भारत में रहने वाले सभी लोगों से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को इस मामले को हिंदू-मुस्लिम रंग नहीं देना चाहिए। आप और अन्य दल सीएए के खिलाफ हैं क्योंकि यह बी आर अंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ है। यह मामला सिर्फ मुसलमानों का नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति का है जो काम करने के लिए बाहर जाता है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक, हर कोई नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहा है।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी