AAP ने जनता से की अपील, नगर निकायों की जिम्मेदारी मिली तो दिल्ली को बनाएंगे देश का सबसे स्वच्छ शहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2020

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की जनता से शुक्रवार को अपील की कि वे नगर निगमों का दायित्व केजरीवाल को सौंपे। पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का वादा भी किया। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगमों की रैंक देश के हालिया स्वच्छता सर्वेक्षण में खराब रही है और ‘‘नागरिकों को इस वजह से अपना सिर शर्म से झुकाना पड़ा’’। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल पर भाजपा का तंज, कहा- AAP को उत्तराखंड में कुछ नहीं मिलेगा

उन्होंने कहा, ‘‘ इंदौर, नवी मुंबई और सूरत जैसे शहरों का प्रदर्शन अच्छा रहा जबकि इन शहरों की जनसंख्या भी दिल्ली जितनी ही है। नेता हमेशा कहते हैं कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। वे यह भी कहते हैं कि दिल्ली के भाजपा नीत नगर निगम सबसे ज्यादा भ्रष्ट विभागों में शामिल है।’’ उन्होंने यह दोहराया कि अगर नगर निकायों की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी को दी गई तो वे दिल्ली को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी