आप ने रेखा गुप्ता को बताया ‘रबर स्टांप मुख्यमंत्री’, भाजपा ने किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘‘रबर स्टांप सीएम’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि उनके पति आधिकारिक बैठकों में भाग ले रहे हैं। इस पर, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान सरकारी अधिकारी उनकी पत्नी सुनीता को ‘‘मैडम सीएम’’ कहते थे।

रविवार को आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हमला जारी रखते हुए दावा किया कि रेखा गुप्ता ‘रबर स्टांप सीएम’ हैं और भाजपा के इस फैसले को ‘‘लोकतंत्र का मजाक’’ करार दिया।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘केवल वही व्यक्ति निर्देश जारी कर सकता है जिसने संवैधानिक शपथ ली हो। उनके (रेखा गुप्ता) पति किस पद पर हैं?’’ भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चर्चा के दौरान परिवार के सदस्यों का मौजूद रहना कोई असामान्य या गैरकानूनी बात नहीं है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Bangladesh Border पर जबरदस्त कोहराम, Suvendu Adhikari ने 10 हजार घुसपैठिये भगाये, कई अब भी होल्डिंग सेंटरों में बंद

दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

आगे देखें, अतीत में न अटकें..., Mehbooba Mufti ने Kashmiri Pandits के लिए नए पुनर्वास मॉडल की वकालत की