दिल्ली: MCD के उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ, 4 सीटों पर AAP का कब्जा, एक कांग्रेस के खाते में

By अंकित सिंह | Mar 03, 2021

दिल्ली नगर निगम की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। चुनाव में आम आदमी पार्टी को 5 में से 4 सीटों पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग उत्तर और रोहिणी सी में जीती है। कांग्रेस के खाते में 1 सीट गई है। चौहान बांगर से कांग्रेस के जुबेर अहमद चौधरी को जीत मिली है। शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है। सुनीता ने बीजेपी के सुरभि जाजू को 2705 वोटों से हराया है। त्रिलोकपुरी से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने जीत हासिल की है। कल्याणपुर से आप के धीरेंद्र कुमार को जीत मिली है। रोहिणी सी से भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। जीत पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप