पंजाब में मुख्यमंत्री पद के ‘आप’ के उम्मीदवार की घोषणा मंगलवार को होगी: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। केजरीवाल ने 13 जनवरी को पंजाब की जनता से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार का नाम बताने की अपील की थी। इस बाबत उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी जारी किया था। केजरीवाल ने तब कहा था कि वह ‘आप’ सांसद भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना चाहते थे, लेकिन मान ने यह फैसला पंजाब की जनता पर छोड़ने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली : ऐसा कप्तान जो हर हाल में जीत दर्ज करना चाहता, भारत के खेलने का बदला तरीका

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने जून 2021 में कहा था कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री पद का दावेदार सिख समुदाय से होगा और पूरे पंजाब को पार्टी के चयन पर नाज होगा। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

प्रमुख खबरें

UCC लागू करने की तैयारी, Assam में नियम बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित

Kashipur में अवैध Digital Exchange पकड़ा गया, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट

देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde