दिल्ली दंगों की जांच के लिए गठित हो JPC, आरोपी नेताओं और अफसरों का हो नारको टेस्ट: आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली दंगों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने और उसे भड़काने के आरोपी नेताओं एवं उसे काबू नहीं कर पाए पुलिस अफसरों का नारको टेस्ट कराने की मांग की है। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के दंगे भाजपा की सोची समझी साजिश का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उसमें शामिल भाजपा नेताओं और पुलिस अफसरों का नारको टेस्ट कराया जाए और उसका टेलीविजन पर सजीव प्रसारण किया जाए ताकि पूरे देश को सच्चाई मालूम हो सके।

उन्होंने मांग की कि दिल्ली दंगों की जांच के लिए संसद की एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए, इसके अलावा उच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश से मामले की न्यायिक जांच भी कराई जाए। सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने हाल के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ और जहरीले भाषण देकर इन दंगों की जमीन तैयार की और चुनाव बाद वहां आग लगा दी। स्थानीय पुलिस ने दंगाइयों पर कार्रवाई न करके उनके मंसूबों को पूरा किया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने शुरू की दिल्ली हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे करने के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि जब उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने सरकार को और पुलिस को उनका फर्ज याद दिलाया तो उनका उसी रात तबादला कर दिया गया। सिंह ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है यह दंगे केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के ही इशारों पर हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न्यायमूर्ति मुरलीधर को स्थानांतरित कराने में इतनी जल्दबाजी दिखाकर अपना भंडाफोड़ खुद ही कर लिया। 

इसे भी देखें: 400 से अधिक बार गोदकर की गई अंकित की हत्या फिर भी हो रही राजनीति

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है