अरविंद केजरीवाल तीसरी बार बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में लगातार तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित हुए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में बताया गया कि पार्टी नेताओं- पंकज गुप्ता और एन डी गुप्ता को क्रमश: सचिव और पार्टी कोषाध्यक्ष चुना गया है। इन पदाधिकारियों का निर्वाचन पांच साल के लिए हुआ है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को केजरीवाल समेत 34 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया। 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के वादे पर फैसला लेने के लिये दिल्ली सरकार को मिला समय 

बयान में कहा गया कि रविवार को डिजिटल तरीके से हुई पार्टी की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में एक राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया। बयान में बताया गया, ‘‘ कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुनने पर सहमति जताई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एन डी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना।’’ कार्यकारिणी के सदस्यों में वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, राघव चड्ढा, आतिशी, राखी बिड़ला समेत अन्य शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या दिल्ली की तरह उत्तराखंड में भी चलेगी मुफ्त वाली राजनीति ? कितनी मजबूत हो पाएगी आम आदमी पार्टी 

बयान में बताया गया कि कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संयोजक के पद के लिए केजरीवाल के नाम पर सहमति जताई। बयान में कहा गया, ‘‘केजरीवाल पार्टी और उसकी विचारधारा के लिए बेहद अभूतपूर्व समय में भी खड़े रहे और लगातार तीसरी बार इस पद के लिए उनको चुनना बुद्धिमानी भरा फैसला होगा।’’ बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अगली बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों और देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी।

प्रमुख खबरें

बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक का कच्चा माल बनाने वाले कारखाने में लगी आग

Ranchi में छापेमारी के दौरान ईडी ने बरामद की नकदी, नोटों की गिनती जारी

भारत के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को अपने परिसरों की तस्वीरें देखनी भी TV पर देखनी चाहिए, पश्चिमी देशों को Jaishankar ने कायदे से तमीज सिखाई

Jaunpur: धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्‌डी का BSP ने काटा टिकट, मायावती ने इस नेता पर जताया अपना भरोसा