पंजाब में किसकी बनेगी सरकार ? ओपिनयन पोल में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी AAP, जानिए क्या है कांग्रेस का हाल

By अनुराग गुप्ता | Jan 21, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दलों ने चुनावी संग्राम जीतने के लिए अपनी सारी ताकतें झोंक दी है। इसी बीच सी-वोटर का ओपिनियन पोल सामने आया है जिसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश हुई है कि प्रदेश की जनता किसे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। प्रदेश की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होने वाले हैं और 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। 

एबीपी न्यूज सी-वोटर ने प्रदेश की 117 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां की जनता का मिजाज जानने की कोशिश की। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, सत्ताधारी कांग्रेस को 37 से 43 सीटें मिल सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दर्शाया गया है। पार्टी को प्रदेश में 52 से 58 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि शिरोमणि अकाली दल के खाते में 17 से 23 सीटें आ सकती हैं और भाजपा को 1-3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई। 

 पार्टी सीटें
 कांग्रेस 37-43
 आम आदमी पार्टी 52-58
 शिअद 17-23
 भाजपा 1-3

आपको बता दें कि 117 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलते हुए नहीं दिखाया गया है। महज आम आदमी पार्टी ही बहुमत के करीब पहुंच रही है। इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाला है क्योंकि भाजपा अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ चुनावी मैदान में है। जबकि ओपिनियन पोल में असल टक्कर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच में दिखाई गई है। 

इसे भी पढ़ें: AAP CM कैंडिडेट भगवंत मान की सीट तय, जानें 2017 में संगरूर की धुरी में कैसा था पार्टी का प्रदर्शन 

गौरतलब है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। जबकि आम आदमी पार्टी 20 सीटें ही जीत पाने में कामयाब हो पाई थी। वहीं शिअद को 15 और भाजपा को 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में