AAP ने यूपी में 100 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार सबको मिली जगह

By अंकित सिंह | Sep 15, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 100 उम्मीदवारों के नामों के ऐलान कर दिए हैं। आप के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। संजय सिंह के मुताबिक आम आदमी पार्टी  अपने 100 उम्मीदवारों में 35 फ़ीसदी सीटों पर अति पिछड़ा उम्मीदवार उतारे हैं। अनुसूचित वर्ग के 16 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 20 पर ब्राह्मण और 5 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। संजय सिंह ने कहा कि इस सूची में डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार सबको जगह मिली है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर ‘तिरंगा यात्रा’ और राम राज्य की स्थापना करने का आह्वान किया। आप ने रामराज्य की तुलना वास्तविक राष्ट्रवाद और सांप्रदायिक सदभावना से की। 

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता