तिरंगा यात्रा में AAP का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा व सपा के लिए बनी चुनौती

AAP show of strength in Tiranga Yatra
Satya Prakash । Sep 14 2021 5:25PM

अयोध्या में आम आदमी पार्टी की चुनावी तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे कई जनपदों के कार्यकर्ता

अयोध्या। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उतरने से भाजपा व समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। जिसका अंदाजा अयोध्या में हो रही आप की तिरंगा संकल्प यात्रा को मिले जनसमर्थन से लगाया जा सकता है। पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा के जरिये लोगों की नब्ज टटोलने में जुटी आम आदमी पार्टी को अयोध्या में जिस तरह से जनसमर्थन मिला है, उससे अन्य राजनीतिक दलों के लिये मुश्किलें बढ़ना लाजिमी है। 

इसे भी पढ़ें: राम के सहारे चुनाव बैतरणी पार लगाने में जुटी 'आप'

अयोध्या जनपद के गुलाबबाड़ी मैदान से निकली तिरंगा संकल्प यात्रा में पड़ोसी जनपदों के अलावा दूर-दराज से कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे हैं, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को जनसमर्थन हासिल करने में जुटे हैं तो वहीं विपक्षी दलों को अपनी ताकत का अहसास भी करा रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में बोले मनीष सिसौदिया, दिल में राम और बगल में है संविधान

शहर के गुलाबबाड़ी मैदान से निकली आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा शहर के गुदड़ी बाजार, अंगूरीबाग, नियावां सहित शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरते हुये गांधी पार्क तक पहुंची, तिरंगा यात्रा को देखते हुये जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गए है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके, हालांकि तिरंगा यात्रा में उमड़े कार्यकर्ताओं की भीड़ पुलिस प्रशासन के लिये चुनौती है, फिर भी जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति के निपटा जा सके।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़