Tarun Yadav को आप ने आप ने दिया नजफगढ़ सीट से टिकट, कैलाश गहलोत से मुकाबले के बन रहे आसार

By Prabhasakshi News Desk | Dec 24, 2024

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली देहात के समाजसेवी तरुण यादव को अगले साल होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नजफगढ़ विधानसभा सीट से टिकट दिया है। पार्टी के प्रत्याशी तरुण यादव बीते 11 दिसंबर को अपनी पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उसके दो दिन बाद ही पार्टी ने उनको टिकट दे दिया था। नजफगढ़ वही विधानसभा सीट है, जहां से पिछली बार पूर्व आप नेता कैलाश गहलोत ने चुनाव जीता था। हालांकि कैलाश गहलोत अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा गहलोत को इस बार नजफगढ़ से टिकट देगी। हालांकि भाजपा ने अभी नामों का ऐलान नहीं किया है।

तरुण यादव सामाजिक कार्यकर्ता हैं। नजफगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण लगभग 15 दिन पहले ही आप में शामिल हुए हैं। तरुण यादव नजफगढ़ क्षेत्र से पिछले कई सालों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। तरुण यादव की पत्नी मीना यादव पिछले दो बार से निर्दलीय पार्षद हैं। तरुण यादव की पत्नी मीना यादव भी आप में शामिल हुई हैं।

कैलाश गहलोत से मुकाबला संभव

भारतीय जनता पार्टी ने हालांकि अभी तक किसी भी आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि वह नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत को मैदान में उतारेगी। तरुण के आप में शामिल होने पर संजय सिंह ने कहा था, "तरुण नजफगढ़ में वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं... उनकी पत्नी दो बार की निर्दलीय पार्षद हैं।"

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप 2015 और 2020 में अपनी चुनावी सफलताओं के बाद लगातार तीसरी बार दिल्ली में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 2015 में 67 सीटें और 2020 में 63 सीटें जीती थीं।

प्रमुख खबरें

मनी लॉन्ड्रिंग पर CJI Surya Kant का बड़ा बयान: दुनिया के हर शख्स को मिल सकता था Laptop, रिकवरी 1% भी नहीं

Samantha Ruth Prabhu को फैंस से मिल रहे बेबी नेम्स के सुझाव, समराज नाम सुनकर एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन

मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में शामिल होने से अन्य देशों से रिश्ते नहीं होंगे प्रभावित: बांग्लादेश

US Iran Conflict | Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग! अमेरिका के हमले के बाद ईरान का जॉर्डन व UAE में अमेरिकी ठिकानों पर पलटावार