AAP सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल होने के बजाय लोगों को सुविधाएं दी: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को मुफ्त सुविधाएं देने की नीति की आलोचना करने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने भ्रष्टाचार में शामिल होने के बजाय लोगों को सुविधाएं दी। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, दवाएं और बस यात्रा की सुविधा का विरोध कर रही है। हमने दिल्ली के लोगों को ये सुविधाएं पैसे बचाकर दिए हैं जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते।’’

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, दवा, बस यात्रा का विरोध कर रही है। हमने भ्रष्टाचार का पैसा बचाकर अपनी दिल्ली के लोगों को ये सुविधाएं दी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा भाजपा से सवाल है- क्या जनता का पैसा चोरी करना ठीक है या चोरी बंद करके उस पैसे से जनता को मुफ्त सुविधाएं देना ठीक है?” उल्लेखनीय है कि आप दावा कर रही है कि भाजपा दिल्ली सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के खिलाफ है और अगर वह अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतकर सत्ता में आती है तो इन नीतियों को बंद कर देगी। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा