AAP सरकार घुसपैठियों के साथ, अनुराग ठाकुर बोले- रोहिंग्याओं को मुफ्त मकान देना चाहते थे अरविंद केजरीवाल

By अंकित सिंह | Aug 18, 2022

दिल्ली में अब रोहिंग्याओं को मकान देने को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार आमने-सामने हो गई है। इन सब के बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक संवाददाता सम्मेलन करके दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल राष्ट्र की सुरक्षा के साथ समझौता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी जवाबदेही से बचना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सत्येंद्र जैन पर कार्यवाही हो रही है तो अरविंद केजरीवाल जवाब नहीं देते। दिल्ली सरकार ने केंद्र की बात नहीं मानी है। दिल्ली सरकार ने ईडब्ल्यूएस फ्लैट के मांग की थी ताकि रोहिंग्याओं को दिया जा सके।

 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार पर फिर बरसे गौतम गंभीर, पूछा- रोहिंग्याओं पर उनका क्या रुख है?


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहां रहने वाले अवैध प्रवासी रोहिंग्याओं को मुफ्त पानी, बिजली, राशन दिया जाता है। अब फ्लैट भी उन्हें दिल्ली सरकार को देने थे...उन्होंने फिर झूठ बोला, रेवड़ी बांटी....। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि वह (सीएम केजरीवाल) डिटेंशन सेंटर क्यों नहीं तैयार कर पाए। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगया कि वे (आप सरकार) वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और जैसा कि हमने पहले कहा है, अवैध अप्रवासियों को यहां आश्रय नहीं दिया जाएगा; विदेश मंत्रालय उन्हें उनके देशों में वापस भेजने के लिए बातचीत कर रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: क्या मंत्रालयों के बीच तालमेल नहीं ? रोहिंग्या मामले में हरदीप पुरी ने करा दी फजीहत, भाजपा-AAP आमने सामने


गौतम गंभीर का हमला

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल की सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। भाजपा सांसद ने कहा कि उनके जितना नीचे की राजनीति कोई नहीं कर सकता, सिर्फ ये पार्टी, ये शख्स ये कर सकता है। एक आसान सा सवाल है और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए - रोहिंग्याओं को बेहतर आवास और बेहतर सुविधाएं दिए जाने की बात कहने वाला पत्र क्यों लिखा गया? गौतम गंभीर ने आगे कहा कि हमारा स्टैंड बहुत स्पष्ट है, गृह मंत्रालय ने सदन के पटल पर स्पष्ट किया था कि हम रोहिंग्याओं को निर्वासित करना चाहते हैं। यही हमारी पार्टी का स्टैंड है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम से पूछा जाना चाहिए कि रोहिंग्याओं पर उनका क्या रुख है। वह कब जवाब देंगे?

प्रमुख खबरें

Breaking News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बारूदी सुरंग में हुआ विस्फोट, सेना का जवान शहीद

दिल्ली में फिर हुआ डबल मर्डर! जाफराबाद में दो भाइयों को बदमाशों ने गोलियों से भूना, तड़प-तड़प कर मौत

सेंसर मंजूरी लंबित, फिल्मों की रिलीज पर संकट! IFFK में फलस्तीन-थीम वाली फिल्मों सहित 19 प्रदर्शन रोके गए

Recruitment Scam: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने अग्निशमन विभाग के 103 कर्मचारियों की सेवा समाप्त की, जानें ये सख्ती क्यों की गयी?