AAP की सरकार की पाप की... योगी आदित्यनाथ ने कुछ इस अंदाज में साधा केजरीवाल पर निशाना

By अंकित सिंह | Jan 28, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना नदी को साफ करने में विफल रहने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना करते हुए मंगलवार को एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि नदी से सीवर जैसी दुर्गंध आ रही है। मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए, योगी आदित्यनाथ ने AAP पर हमला किया और कहा कि पार्टी जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी से बाहर हो जाएगी और पापों से मुक्त हो जाएगी। 

योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली की आप सरकार पर दक्षिणी दिल्ली के ओखला में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को आधार कार्ड उपलब्ध कराकर "पाप" करने का आरोप लगाया। नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में हरियाणा से पानी आता है और उन्होंने यमुना में जहर मिला दिया और कहा कि जब हमारे इंजीनियर को पता चला तो उन्होंने पानी को रोक दिया। वो कितना झूठ बोल रहे हैं...ये झूठ की दुकान नहीं चलनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: चीनी ऐप DeepSeek ने AI की दुनिया में तहलका मचाते हुए अमेरिकी IT कंपनियों की नींद और Donald Trump का चैन छीन लिया है

उन्होंने कहा कि मैं उस पवित्र भूमि से आया हूं जिस भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया था। मैं आज अरविंद केजरीवाल को यह कहने आया हूं कि यह हमारी वही पवित्र यमुना है, जिसमें एक कालिया नाग रहता था और उसके अंदर जहर फैलाता था और भगवान श्रीकृष्ण ने आकर उस कालिया नाग का काम तमाम कर दिया था। अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा की पवित्र भूमि पर हुआ है और उन्होंने उसको भी कलंकित कर दिया है। हमने तो पानी की दिक्कत नहीं आने दी। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार