AAP सरकार ने बुलाया दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे केजरीवाल

By अंकित सिंह | Sep 17, 2024

दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। ऐसा तब हुआ है जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पद से हटने के लिए तैयार हैं और आतिशी नई सरकार का नेतृत्व करेंगी। अरविंद केजरीवाल की करीबी आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। शिक्षा मंत्रालय संभालने वाली आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय राजधानी की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Resign: अब किसके हाथ आएगी CM की कुर्सी, विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना ‘‘सिद्धांतों’’ का पालन नहीं, बल्कि ‘‘मजबूरी’’ में लिया गया फैसला है।

प्रमुख खबरें

MP Chhatarpur में संदिग्ध जहर से तीन नाबालिग बहनों की मौत, जांच में जुटे अधिकारी

Supreme Court ने Art of Living पर NGT का फैसला पलटा, 5 करोड़ रुपये लौटाने के दिए निर्देश

Russia Ukraine War में 10 लोगों की मौत, दोनों तरफ ड्रोन और मिसाइल हमले तेज

Jaipur Police ने Fake Currency गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, 4.30 लाख रुपये बरामद