AAP है भाजपा की बी-टीम, लोकसभा चुनाव में मप्र में इसे कोई सीट नहीं देंगे: कांग्रेस विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2023

गुना। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा की बी-टीम करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में आप को लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं दी जाएगी, क्योंकि इस पार्टी का राज्य में कोई आधार नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही आप ने कहा था कि वह दिल्ली अध्यादेश पर कांग्रेस से समर्थन हासिल करने में नाकाम रही। आप इस वजह से पटना में विपक्ष की बैठक के बाद हुए संवाददाता सम्मेलन में शामिल नहीं हुई थी। जयवर्धन ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘विपक्षी एकता के लिए जरूरी है कि आप पहले अपना रुख स्पष्ट करे।’’

प्रमुख खबरें

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने चुपचाप वापस बुलाए अपने सारे परमाणु बॉम्बर! दुश्मन के निशाने पर था एयरबेस! सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक

कथित आतंकी साजिश की जांच के बीच US Air Force ने ब्रिटेन से वापस बुलाए सभी बमवर्षक विमान