'केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल के पार्षद', MCD चुनाव के लिए AAP ने लॉन्च किया कैंपेन

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2022

दिल्ली के एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपना कैंपेन लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में एमसीडी अभियान की शुरूआत करते हुए केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद का नारा दिया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि गलती से किसी वार्ड में बीजेपी का पार्षद बनेगा तो एमसीडी में भी केजरीवाल सरकार के काम रोकेगा, सड़क निर्माण रोकेगा, साफ़ सफाई रोकेगा। बीजेपी का पार्षद लड़ने के अलावा कुछ नहीं करेगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस बार दिल्ली एमसीडी मे आप जीत रही है, और एमसीडी में भी केजरीवाल जी की सरकार बन रही है। 

इसे भी पढ़ें: 100 करोड़ की रिश्वत, डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश, मनीष सिसोदिया ने 140 मोबाइन फोन नष्ट किए, शराब घोटाले में बड़ा दावा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर गलती से किसी सीट पर भाजपा का पार्षद आया तो वह सिर्फ केजरीवाल जी को गाली देगा,उस इलाके के काम रुकवायेगा। बता दें कि एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी। 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव के लिए 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो गए थे। 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख थी। नामांकन पत्र की 16 नवंबर तक स्क्रूटनी हुई। नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 नवंबर भी निकल चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर