CJP Protestors की मदद के लिए AAP ने शुरू की हेल्पलाइन, Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 21, 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर की गई सरकारी कार्रवाई अंग्रेजों की बर्बरता से भी बदतर थी। उन्होंने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए पार्टी की तरफ से एक विशेष हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: CJP Jantar Mantar Protest Day 24 Updates: अब हम नहीं जाएंगे, सरकार आएगी...जंतर-मंतर से कॉकरोचों की हुंकार

केजरीवाल ने पीड़ित छात्रों के माता-पिता और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उन्हें डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आम आदमी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिजनों से हेल्पलाइन नंबर पर संदेश भेजने की अपील की और आश्वासन दिया कि पार्टी खुद उनसे संपर्क कर हर संभव कानूनी और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराएगी।

इसे भी पढ़ें: 60 साल के करियर में ऐसा माहौल नहीं देखा, CJP Protest पर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज Mallikarjun Kharge

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वह खुद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन उनके दोनों बच्चे प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च का हिस्सा बने थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश के छात्रों को राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं, जबकि खुद पेपर लीक रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह इस मामले को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल और संसद मार्ग थाने का दौरा भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट