क्या AAP में शामिल होने वाले हैं नवजोत सिंह सिद्धू ? भगवंत मान ने रुख स्पष्ट करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी से कोई भी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के संपर्क में नहीं है। उन्होंने सिद्धू से उन खबरों पर अपना रुख साफ करने को कहा है जिसमें कहा गया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आप में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क साधा है। शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि किशोर ने उनसे इनकार किया है कि राज्य में 2022 के चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी में सिद्धू को ले जाने के लिए उन्होंने उनके साथ कोई चर्चा की।  

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर हुई 2,36,657, अब तक 6,642 की मौत

मान ने कहा, ‘‘हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं, ना तो दिल्ली में हमारे नेताओं ने उनसे (सिद्धू)संपर्क किया, ना ही हमने उनसे कोई संपर्क किया है। ’’ बहरहाल, संगरूर के सांसद मान ने कहा कि अगर कोई बिना शर्त के आना चाहे तो आप में स्वागत होगा।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें