राज्यसभा में AAP सांसद राघव चड्ढा की डिमांड, 25 से घटाकर 21 साल करें चुनाव लड़ने की उम्र

By अंकित सिंह | Aug 01, 2024

राज्यसभा में आप सांसद राघव चड्ढा ने भारत में चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल की जाने की मांग की। अपने बयान में राघव ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी 65% आबादी 35 साल से कम उम्र की है और हमारी 50% आबादी 25 साल से कम उम्र की है। युवा नेता ने यह भी कहा कि आजादी के बाद जब पहली लोकसभा चुनी गई तो 26% सदस्य 40 साल से कम उम्र के थे और जब 2 महीने पहले हमारी 17वीं लोकसभा चुनी गई तो केवल 12% सदस्य 40 साल से कम उम्र के थे। 

मौजूदा कानूनी ढांचे के मुताबिक, लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए व्यक्ति की उम्र कम से कम 25 साल होनी चाहिए। राज्यसभा और राज्य विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष है। वर्तमान में, जिस उम्र में कोई व्यक्ति मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकता है वह 18 वर्ष है। 'राष्ट्रीय चुनावों' या लोकसभा चुनावों के लिए, इसने विशेष रूप से चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु को वर्तमान 25 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने की सिफारिश की।

इसे भी पढ़ें: Delhi Rain: बारिश में टपकने लगी नई संसद की छत! कांग्रेस सांसद ने शेयर किया वीडियो, अखिलेश ने ली चुटकी

कानून और कार्मिक संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने कहा था कि कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया जैसे विभिन्न देशों की प्रथाओं की जांच करने के बाद, समिति का मानना ​​है कि राष्ट्रीय चुनावों में उम्मीदवारी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इन देशों के उदाहरण दर्शाते हैं कि युवा व्यक्ति विश्वसनीय और जिम्मेदार राजनीतिक भागीदार हो सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

IPL से हटने वाले खिलाड़ियों पर बिफरे सुनील गावस्कर, BCCI से कर दी ये खास अपील

Welcome to Hell, ईरानी अखबार की US को सीधी धमकी, जमीन पर कदम रखा तो खैर नहीं

IPL 2026: फिल सॉल्ट की कैच पर मचा बवाल, माइकल वॉन ने उठाए सवाल

Delhi में MCD Rules बदले, अब जेल नहीं पर गंदगी फैलाने से कुत्ता घुमाने तक लगेगा भारी जुर्माना