AAP सांसद राघव चड्ढा बोले, अगर पड़ोसी पाकिस्तान जैसा है तो उसे दंडित करना हमारा कर्तव्य

By अंकित सिंह | May 10, 2025

भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीत आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि हम दोस्त तो चुन सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं, अगर पड़ोसी पाकिस्तान जैसा हो तो उसे सजा देना हमारा कर्तव्य है। आज भारत, पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि आतंकवादी मानसिकता से भी लड़ रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि भारत ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की है, वह यूएन चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुसार कानूनी कार्रवाई थी। पाकिस्तान जो कर रहा है, वह स्थिति को बहुत संवेदनशील बना रहा है। पाकिस्तान को जवाब मिल रहा है। अगर पाकिस्तान इसे बढ़ाता है, तो उसे जवाब मिलेगा। पाकिस्तान के हित में है कि वह तनाव कम करे।

इसे भी पढ़ें: यही है लोकतंत्र, पाकिस्तान का इससे अपरिचित होना आश्चर्यजनक नहीं... विक्रम मिसरी ने पड़ोसी मुल्क की बोलती की बंद

पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान पर लोकतांत्रिक शासन के मानदंडों से दूर रहने का आरोप लगाते हुए विदेश सचिव ने कहा कि नागरिक निगरानी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भारत और बड़े पैमाने पर लोकतंत्र के लिए मौलिक माना जाता है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के लिए यह आश्चर्य की बात हो सकती है कि नागरिक अपनी ही सरकार की आलोचना कर रहे हैं - यह एक खुले और कार्यशील लोकतंत्र की पहचान है। पाकिस्तान का इससे अपरिचित होना फिर से आश्चर्यजनक नहीं होना चाहिए।"

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: Chilime Hydroelectric Project सुरंग में 70 मीटर मलबा हटा, छह कामगारों की तलाश जारी

Vimal Elaichi विज्ञापन मामले में Delhi High Court सोमवार को सुनाएगा फैसला

CSIR-IMMT विकसित करेगा भारत का पहला पूर्ण Hydrogen आधारित DRI संयंत्र

Asiatic Society of Mumbai में Amit Shah का बड़ा बयान, ज्ञान को Ideology की सीमाओं से मुक्त करने का आह्वान