AAP सांसद संजय सिंह का आरोप, वक्फ बिल को जबरदस्ती पारित कराने की कोशिश कर रहे हैं पीएम मोदी

By अंकित सिंह | Nov 09, 2024

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वक्फ (संशोधन) विधेयक को जबरदस्ती पारित कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। एएनआई से बात करते हुए सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जबरदस्ती वक्फ (संशोधन) बिल पास कराने की कोशिश कर रहे हैं। वह सभी संसदीय नियमों और परंपराओं को छोड़कर जेपीसी में चर्चा भी नहीं करना चाहते हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है - सभी विपक्षी दलों ने जेपीसी दौरे का बहिष्कार किया, इसके बावजूद यह आयोजित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: AAP कार्यकर्ताओं से बोले केजरीवाल, भाजपा हमें रोकने के लिए पूरी ताक़त लगाएगी, क़ुर्बानी के लिए रहना होगा तैयार

उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष किसी बैठक में नहीं जाता है तो कोरम अधूरा रहता है। मुझे नहीं पता कि आज के गुवाहाटी दौरे में कोरम पूरा हो रहा है या नहीं। यह जेपीसी एक नाटक है। जेपीसी मुद्दों से ध्यान भटकाने का एक माध्यम मात्र थी. दरअसल, मोदी सरकार जेपीसी में कोई चर्चा नहीं चाहती। वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की बैठक शनिवार को गुवाहाटी में शुरू हुई। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति विधेयक की जांच के लिए 9 नवंबर से 14 नवंबर तक पांच शहरों: गुवाहाटी, भुवनेश्वर, कोलकाता, पटना और लखनऊ में एक अध्ययन दौरा आयोजित कर रही है।

प्रमुख खबरें

Joshimath के पास निजी Helicopter क्रैश, 5 श्रद्धालुओं और पायलट समेत छह की मौत

आरोपी नहीं, गवाह बनकर कोर्ट पहुंचेंगी Nora Fatehi, जानें क्या है पूरा मामला

विधान परिषद- छोटा चुनाव बड़े सबक

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: क्या अब सुधरेंगे फ्रॉड पीड़ितों के हालात?