Arvind Kejriwal Arrest: Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरेगी AAP पार्टी, देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान

By रितिका कमठान | Mar 22, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी मामले में गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को बीजेपी हेडक्वार्टर समेत देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों से भी समर्थन की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी ने सभी दलों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई गिरफ्तारी की विरोध में आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी जिसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के ऑफिस जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस रास्ते पर जबरदस्त बैरिकेडिंग लगा दी है। पुलिस के एक आला अधिकारी के अनुसार, भाजपा मुख्यालय और ईडी कार्यालय के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

भाजपा कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर शुक्रवार सुबह भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। यहां कई अवरोधक लगाए हैं। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं। 

 

अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात

इलाके में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर सकते है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है। सिर्फ यही नहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आईटीओ और आसपास के इलाकों में  ‘आप’ कार्यकर्ताओं के होने वाले संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए लोगों से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। मध्य दिल्ली में भाजपा मुख्यालय और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर की ओर जाने वाले मार्गों को बंद कर दिया गया है।

 

आप के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के समस्त पार्टी विधायकों और पार्षदों को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा मुख्यालय पर भेजने को कहा गया है और पार्टी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे। बता दें कि प्रदर्शन का डर सड़कों पर दिख रहा है। दिल्ली में ‘आप’ मुख्यालय को एक किले में तब्दील कर दिया गया है। पार्टी के कार्यालय के बाहर 2,000-2,500 पुलिस कर्मी तैनात हैं। कई अर्द्धसैन्य बलों को भी तैनात किया गया। देशभर से पुलिस और अर्द्धसैन्य कर्मियों को यहां बुलाया गया है।

प्रमुख खबरें

शेख हसीना के तख्तापलट के 18 महीनों के बाद चुनाव की तैयारी, बांग्लादेश में अब हिंदू तय करेंगे सरकार!

Ashes series: इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन पर भड़के ग्रेग चैपल, कप्तान और कोच को भी खूब सुनाया

बिना पूछे कैसे दे दिया? वीर सावरकर अवॉर्ड के ऐलान पर शशि थरूर ने खुद बताई सच्चाई

Ranbir Kapoor को नंगा बेशर्म आदमी कहकर Piyush Mishra ने काट दिया बवाल