रेखा सरकार के 100 दिन पर AAP ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, आतिशी बोलीं- BJP को जनता ने दिए 0 नंबर

By अंकित सिंह | May 29, 2025

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार अपने 100 दिन पूरा करने जा रही है। इसको लेकर बीजेपी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने का प्लान तैयार कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) बीजेपी सरकार को घेर रही है। आप ने भाजपा की दिल्ली सरकार के असफलता से भरे 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी किए है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों का जीवन नरक बना दिया है। सुधार करना या अपने वादे पूरे करना तो दूर की बात है, भाजपा ने अपने कार्यकाल के 100 दिनों में दिल्ली में पिछले 10 सालों से चल रही नीतियों को भी रद्द कर दिया। 

पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली में पानी की त्राहि-त्राहि, सप्लाई में कमी आई है। दिल्लीवालों के घरों में सीवर का गंदा पानी आ रहा है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर, मई के महीने में ही AQI 500 पार हो गया है। फरिश्ते स्कीम, मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए गए। बस मार्शल और मोहल्ला क्लीनिक कर्मियों को बेरोजगार कर दिया। 25,000 विधवा महिलाओं की विधवा पेंशन बंद कर दी। सरकारी कार्यालयों से बाबा साहब और भगत सिंह की तस्वीरें हटवाईं बीजेपी सरकार 100 में अपने वादे तो पूरे कर नहीं पाई बल्कि दिल्ली की जनहितकारी योजनाओं को बंद और कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: आतिशी ने CM रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, बोलीं- चार इंजन की सरकार के बावजूद जल संकट

आप के सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी की चार इंजन की सरकार हर रोज़ झूठ बोल रही है। इन लोगों ने अपनी 100 दिनों की सरकार में कम से कम 100 झूठ बोले हैं। अभी पिछले दिनों मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों से CM ने कहा था कि किसी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। अब आज ही खबर आई है कि 2000 से ज़्यादा कर्मियों को निकाला जा रहा है। हमने जिन मोहल्ला बसों को शुरू कराया था अब उन्हें नाम बदलकर चलाया जा रहा है। निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाने पर सरकार द्वारा बोले गए झूठ का कल हाई कोर्ट में पर्दाफाश हो गया। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज