दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बीजेपी-कांग्रेस से आए 6 नेताओं को टिकट

By अंकित सिंह | Nov 21, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने सूची में पूर्व भाजपा नेताओं ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस नेता चौधरी जुबैर अहमद, वीर धींगान और सुमेश शौकीन को भी टिकट दिया है, जो हाल ही में आप में शामिल हुए थे। सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 को या उससे पहले होने वाले हैं।

लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को आप उम्मीदवार बनाया गया है जो दो बार के पार्षद हैं। मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में ये भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए थे। सीलमपुर से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पांच बार के विधायक मतीन अहमद के बेटे चौधरी जुबेर अहमद को टिकट दिया है। हाल में ही मतीन अहमद अपने पूरे परिवार के साथ कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे जो कि कांग्रेस के नेता रह चुके हैं। पहले के तीन बार के विधायक रहे धींगान 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे। 

इसे भी पढ़ें: भाई-भतीजावाद से दूरी, जनता की राय सबसे जरूरी, केजरीवाल ने टिकट बंटवारे को लेकर रख दी शर्त

मटियाला से सुमेश शौकीन आप के उम्मीदवार होंगे जो 18 नवंबर को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। ये मटियाला से यह पहले भी विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा करावल नगर से आम आदमी पार्टी ने मनोज त्यागी को टिकट दिया है। गोंद से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे। बदरपुर से राम सिंह नेताजी उम्मीदवार होंगे। विश्वास नगर से दीपक सिंगला तो रोहतास नगर से सरिता सिंह आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

प्रमुख खबरें

BJP और ABVP का विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन, कई राज्यों में रैलियां

Amit Shah मंगलवार को Chhattisgarh राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में 120 किमी की रफ्तार से टकराया चक्रवात

China-Pakistan Relations | पाकिस्तान पहुंचे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता Liu Haixing, पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर से की उच्च स्तरीय बैठकें