AAP को अपना नाम मुस्लिम लीग रख लेना चाहिये: कपिल मिश्रा

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2020

भारत-पाकिस्तान वाले बयान पर चुनाव आयोग द्वारा 48 घंटे तक चुनाव प्रचार पर बैन झेलने वाले बीजेपी के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा कि आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिये। कपिल मिश्रा ने कहा कि उमर खालिद, अफजल गुरु, बुरहान वानी, आंतकवादियो को अपना बाप मानने वालों को योगी आदित्यनाथ जी से डर लग रहा हैं। 

दरअसल, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं बीते कई दिनों से कह रहा हूं भाजपा दिल्ली में माहौल खराब करके चुनाव को स्थगित कराने की कोशिश कर रही है। बता दें कि कपिल मिश्रा ने बीते दिनों एक ट्वीट में कहा था कि आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा। जिसके बाद चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा पर 48 घंटे तक चुनाव प्रचार पर बैन लगाया था।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल