AAP का पंजाब में शक्ति प्रदर्शन, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया भव्य रोड शो

By अंकित सिंह | Mar 13, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त बहुमत हासिल की है। आम आदमी पार्टी की आंधी में तमाम दल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के नेतृत्व में 92 सीटों पर जीत हासिल की है। 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक 16 मार्च को भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज पंजाब में आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन भी हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब पहुंचे थे जहां उन्होंने भव्य रोड शो किया। केजरीवाल के रोड शो में भगवंत मान भी मौजूद थे। रोड शो निकाले जाने से पहले मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के मुख्यमंत्री नामित भगवंत मान ने रविवार को यहां स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली से यहां पहुंचने पर सीधे स्वर्ण मंदिर गए। इससे पहले मान ने हवाई अड्डे पर केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। पंजाब पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ जलियांवाला बाग स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों नेताओं ने अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में भी पूजा की। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल अमृतसर के वाल्मीकि मंदिर भी पहुंचे थे। इसके बाद भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने एक रोड शो निकाला। रोड शो में भी काफी भीड़ जुटी थी। सड़क के दोनों किनारों पर लोग नारे लगा रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sunil Ambekar बोले: अति-वामपंथी आंदोलन कमजोर होने पर मुख्यधारा की पार्टियों में गए

Raksha Bandhan पर महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा, CM Yogi Adityanath ने बढ़ाई समयसीमा

Aaditya Thackeray का BMC पर आरोप, BJP नेताओं को बांटी जा रही हैं मुंबई की खुली जगहें