सीएए-NRC पर विपक्षों दलों की बैठक में AAP ने किया किनारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

नयी दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आहूत विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) शामिल नहीं लेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि आप को बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए इसमें शामिल होने को कोई मतलब नहीं है। सूत्रों ने हालांकि दावा किया कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप इस बैठक में शामिल नहीं हो रही।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों में संयुक्त कार्य योजना का खाका तैयार करने पर चर्चा करने के लिए सोमवार को यह बैठक बुलाई है। आप ने इस कानून का संसद में विरोध किया था और पिछले महीने हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी उसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

प्रमुख खबरें

Nishu और उनके पिता का बड़ा बयान, मामले को लेकर सामने आई कई अहम बातें

Delhi Police ने 83 करोड़ रुपये की Cyber Fraud करने वाले गिरोह के छह लोगों को पकड़ा

Delhi में अचानक बदला मौसम, घने बादल और तेज बारिश से मिली राहत; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला, 5 जिलों के पुलिस कप्तान बदले