CAA और NRC पर विपक्षी दलों की बैठक में नहीं शामिल होगी आम आदमी पार्टी

aap-to-skip-congress-led-opposition-meeting-on-citizenship-act
[email protected] । Jan 13 2020 11:10AM

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विभिन्न विश्वविद्यालय परिसरों में प्रदर्शनों के बाद हिंसा के कारण उत्पन्न हुए हालात पर चर्चा के लिए कांग्रेस द्वारा आहूत विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी संभवत: हिस्सा नहीं लेगी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप इस बैठक में शामिल नहीं होगी।

नयी दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विभिन्न विश्वविद्यालय परिसरों में प्रदर्शनों के बाद हिंसा के कारण उत्पन्न हुए हालात पर चर्चा के लिए कांग्रेस द्वारा आहूत विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) संभवत: हिस्सा नहीं लेगी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप इस बैठक में शामिल नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षियों ने ही TMC को बताया भाजपा की बी टीम, कहा- CAA के खिलाफ प्रस्ताव नहीं हुआ पारित

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए सोमवार को यह बैठक बुलाई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़