संगरूर उपचुनाव : चुनावी गीत में मूसेवाला की तस्वीरों का इस्तेमाल, आप ने की कांग्रेस की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2022

चंडीगढ़। संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने कांग्रेस द्वारा जारी एक चुनावी गीत की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि विपक्षी दल उपचुनाव में फायदा हासिल करने के वास्ते गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत का राजनीतिकरण कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के होर्डिंग में भगवान विट्ठल से भी बड़ी दिखाई गई मोदी की तस्वीर, NCP ने की माफी की मांग

गायक एवं कांग्रेस नेता मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस ने 23 जून को होने वाले उपचुनाव से कुछ दिन पहले रविवार को प्रचार गीत जारी किया। ‘आप’ द्वारा जारी बयान के अनुसार, गुरमेल सिंह ने कहा, ‘‘एक मां ने अपना बेटा खो दिया है, लेकिन यह भयावह है कि कांग्रेस चुनाव में उनकी मौत का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस को ऐसी रणनीति का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, जिससे मूसेवाला के परिवार और प्रशंसकों की भावनाएं आहत हों।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर