Punjab में AAP को लगा बड़ा झटका, अनमोल गगन मान ने विधायकी छोड़ी, राजनीति को भी कहा अलविदा

By अंकित सिंह | Jul 19, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और गायिका से राजनेता बनी अनमोल गगन मान ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और राजनीति छोड़ने की घोषणा की। खरड़ से विधायक मान ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मान ने एक्स पर पंजाबी में लिखा कि मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से अध्यक्ष को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए।

इसे भी पढ़ें: INDIA bloc Parties Online Meeting | ‘इंडिया’ गठबंधन की होगी ऑनलाइन बैठक, संसद के लिए रणनीति और राजनीति हालात पर होगी चर्चा

राजनीति में आने से पहले, मान एक लोकप्रिय पंजाबी गायिका थीं और "सूट", "घंट पर्पस" और "शेरनी" जैसे गीतों के लिए जानी जाती थीं। अनमोल गगन मान भी मंत्री बनीं और उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, श्रम एवं आतिथ्य विभाग संभाले। 2024 में भगवंत मान सरकार ने मान समेत चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया। 

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ