अयोध्या में AAP की तिरंगा यात्रा, सिसोदिया बोले- हमारे मुंह और दिल में राम व बगल में संविधान है

By अंकित सिंह | Sep 14, 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र अब अयोध्या बनता जा रहा है। हाल में ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा आप सांसद संजय सिंह के साथ रामलला के दर्शन किए थे। उसी के बाद आज मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के दौरे के दौरान तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत पर मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मनीष सिसोदिया ने साफ तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी यूपी में ऐसी सरकार बनाएगी जो भगवान राम के आदर्शों पर चलेगी। दिल्ली में भी राम की कृपा से हमें सरकार चलाने का मौका मिल रहा है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो भगवान राम की प्रेरणा से सरकार चला रहे हैं। वरना कुछ राजनीतिक दल तो राम का नाम सिर्फ इस्तेमाल करते हैं वोट के लिए। उन्होंने कहा कि हमारे मुंह में और दिल में राम और बगल में संविधान है। भाजपा के मुंह में राम और बगल में छूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगे के नीचे खड़े होकर यूपी के लोगों ने इस की आन बान शान के लिए भाजपा को वोट दिया था। आज लोग सवाल पूछ रहे कि बताओ कहां है। अस्पताल बच्चों को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल रहा मां-बाप की बच्चों को वापस ले जाने की तस्वीर दिल दहलाने वाली है।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा विधायक बोले- देश के दूसरे जिन्ना बनना चाहते हैं ओवैसी, दुनिया का तालिबानीकरण और इस्लामीकरण ही उनका एजेंडा


सिसोदिया ने आरोप लगाया कि साढे 4 साल में योगी सरकार ने गुंडाराज को बढ़ावा दिया है। जिस सरकार को हाथरस की बलात्कार पीड़ित बच्ची के परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए था। वह योगी सरकार बलात्कारियों के साथ खड़े रहे। रात 2:00 बजे चोरी-छिपे अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं योगी जी 2 गुना दाम छोड़ दीजिए आप बिना नाम बताएं किसी भी मंडी में फसल एमएसपी पर भेज कर दिखा दीजिए जो भाजपा सरकार ने तय किए हैं और जब किसान अपनी फसल के दाम के लिए सड़कों पर बैठा है तो बीजेपी उन्हें आतंकी, गुंडे और मवाली कहती है।

प्रमुख खबरें

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! लगभग 2 साल बाद टूटा रिश्ता

PM Modi 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

प्याज निर्यात से प्रतिबंध हटाने से पहले निर्वाचन आयोग की अनुमति ली गई : सूत्र