पंजाब के बाद हिमाचल पर AAP की नजर, सत्येंद्र जैन बोले- सभी 68 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव और बनाएंगे सरकार

By अनुराग गुप्ता | Mar 12, 2022

शिमला। पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसी के तहत सत्येंद्र जैन ने शिमला में रोड शो किया। 

पंजाब के बाद हिमाचल पर नजर

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। ऐसे में सत्येंद्र जैन ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए शिमला में रोड शो किया। सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। यहां पर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था खराब स्थिति में है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत नारे को तेजी से वास्तविकता में बदल रहे हैं अरविंद केजरीवाल

दक्षिण में चलाएगी सदस्यता अभियान

इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ने दक्षिणी राज्यों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने बताया कि आम आदमी पार्टी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसके अलावा पार्टी दक्षिणी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से पदयात्रा भी निकालेगी। जिसकी शुरुआत 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर तेलंगाना से होगी।

प्रमुख खबरें

Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!