50 सीटें जीतेगी AAP, केजरीवाल की बैठक के बाद बोले गोपाल राय, एग्जिट पोल के जरिए माहौल बना रही BJP

By अंकित सिंह | Feb 07, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) के सभी 70 उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आवास पर एकत्र हुए। यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई जब लगभग साने एक्जिट पोल भाजपा के पक्ष में चुनावी परिणाम की भविष्यवाणी कर रहे हैं। आप नेता गोपाल राय ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज आप के सभी विधायकों की बैठक हुई जिसमें सभी उम्मीदवारों ने अपनी रिपोर्ट दी। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक, AAP करीब 50 सीटें जीतेगी और 6-7 सीटों पर कांटे की टक्कर होगी। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने का जनादेश दिया है। 

आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि भाजपा आप विधायकों और उम्मीदवारों को लुभाने की कोशिश कर रही है। हमने अरविंद केजरीवाल को आश्वासन दिया है कि हममें से कोई भी बहकावे में नहीं आएगा। हमने मजबूती से चुनाव लड़ा और कल आप बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि चुनाव के बाद वह सभी प्रत्याशियों से मिलकर उनका फीडबैक ले रहे हैं। कई लोगों के फोन आ चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal ने किया बड़ा दावा, कहा- आप उम्मीदवारों को भाजपा में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये की पेशकश हुई

आप विधायकों को भाजपा की ओर से फोन आने को लेकर आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि ये बात सत्य के आधार पर कही गयी है। हमारे कई नेताओं के फोन आए हैं। हमने उस फ़ोन नंबर का भी खुलासा कर दिया है जिससे कॉल आए थे। यह दुनिया जानती है कि भाजपा कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि यह उनके चुनाव प्रबंधन का एक हिस्सा है. मतदान के बाद लोग वोटों की गिनती पर ध्यान केंद्रित करते हैं लेकिन वे (भाजपा) यह सब करते हैं।' वे यह सब बहुत साहसपूर्वक करते हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापता

Harmanpreet Singh बोले- Hockey World Cup से डिफेंस सुधारने की सीख मिली

Team India के खिलाड़ियों का Bengaluru में Fitness Test, नए सत्र की तैयारी शुरू

Argentina ने Women World Cup जीतकर रचा इतिहास, शूटआउट में नीदरलैंड को हराया