विश्व स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप में आरूष और निवान ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

मुंबई। पुणे के दो युवा खिलाड़ियों आरूष डोलास और निवान खंडाडिया ने तुर्की के अंताल्या में हाल में समाप्त हुई विश्व स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रतियोगिता में पोडियम पर पहुंचने के कारण आरूष और निवान ने कैंडिडेट मास्टर (सीएम) खिताब भी हासिल किया जिसे विश्व शतरंज की संस्था फिडे देती है। 

इसे भी पढ़ें: शतरंज के एशियाई खेलों में लौटने की खुशी है: विश्वनाथन आनंद

आरूष ने अंडर-सात वर्ग में नौ दौर में आठ अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। विश्व रेंटिंग में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी निवान 6.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana