युवाओं को ‘जंक फूड’ की लत से बचाने के लिए ‘आयुष आहार’ को बढ़ावा देना चाहिए: सोनोवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2021

 केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि युवाओं को ‘जंक फूड’ की लत से बचाने के लिए मंत्रालय को पूरे देश में ‘आयुष आहार’ को बढ़ावा देना चाहिए।

सोनोवाल ने कहा कि मंत्रालय को पूरे देश में आयुष आहार को बढ़ावा देना चाहिए। इससे युवाओं को ‘जंक फूड’ की लत से बचाने में भी मदद मिलेगी।

आयुष मंत्रालय आयुष आधारित आहार और जीवन शैली को बढ़ावा दे रहा है और ‘सुपोषित भारत’ के अंतिम लक्ष्य को साकार करने के लिए पोषण अभियान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर आयुष आहार पर दिशा-निर्देशों का मसौदा भी जारी किया है, जो मानक आधारित आयुष आहार की सुविधा प्रदान करेगा।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच