एयर स्ट्राइक के बाद विश्वास का इमरान पर तंज, कहा- लाल रंग आपको पसंद आया होगा

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2019

नई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर घुसकर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच कवि डॉ कुमार विश्वास ने सीधे तौर पर इमरान खान को निशाने में लेते हुए कहा कि अब या तो आप भी अपना दिमाग ठिकाने लगा लें, या फिर अपना ठिकाना बदल लें क्योंकि सुरक्षाबलों का कोई ठिकाना नहीं। अगर आपको हम पर विश्वास नहीं है तो घर के बुजुर्गों से पूछ लेना।

इसी के साथ विश्वास ने आगे कहा कि कई दिनों से बालाकोट वाले भारतीय टमाटर के लिए रो रहे थे और भारतीय वायुसेना ने रातों-रात हजार टन की पहली खेप सीधे जैश के कंट्रोल रूम को दे दी है। कुमार विश्वास ने जैश के खात्मे पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अमन का सफेद रंग तो इमरान साहब आपको पसंद नहीं आता, उम्मीद है कि ये लाल रंग आपको पसंद आया होगा। आप जितना मांगोगे हम उतना टमाटर भेजेंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी