By अभिनय आकाश | Nov 04, 2026
अमेरिका में एक ऐसा चुनाव हो रहा है जिस पर सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। इस चुनाव में एक तरफ हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार माइक रोजर्स और दूसरी तरफ है डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद। अब इस मुकाबले में ऐसा क्या खास है कि इसकी चर्चा अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया तक हो रही है? तो समझिए दरअसल अगर अब्दुल अल सैयद चुनाव जीत जाते हैं तो वो अमेरिकी इतिहास में पहले मुस्लिम अमेरिकी सीनेट बन सकते हैं। लेकिन कहानी सिर्फ इतनी नहीं है। इस एक सीट का फैसला अमेरिकी संसद के सबसे ताकतवर सदनों में से एक यानी सीनेट का राजनीतिक संतुलन भी बदल सकता है। अगर सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी अपना बहुमत खो देती है तो राष्ट्रपति ट्रंप के लिए आने वाले 2 साल में कानून पास कराना, अपनी नीतियों को आगे बढ़ाना और कई अहम नियुक्तियां करवाना मुश्किल हो सकता है। यानी मिशिगन की एक सीट पर मुकाबला है। लेकिन इसके राजनीतिक मायने पूरे अमेरिका के लिए हैं।