By Renu Tiwari | Nov 11, 2025
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोमवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने मेकअप आर्टिस्ट अशोक सावंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अभिषेक ने अशोक के साथ ली गईं दो तस्वीर साझा कीं, जिनमें से एक उनकी हालिया फिल्म कालीधर लापता के सेट की है और दूसरी 2012 की फिल्म “बोल बच्चन” के सेट पर ली गई पुरानी तस्वीर है। अभिषेक ने लिखा, “अशोक दादा और मैं 27 साल से साथ काम कर रहे थे। वह मेरी पहली फिल्म से ही मेरा मेकअप करते रहे। वह केवल मेरी टीम का ही नहीं, बल्कि परिवार का भी हिस्सा थे।”
अभिषेक ने कहा कि अशोक के बड़े भाई दीपक करीब 50 साल से उनके पिता अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ साल से वह (अशोक) बीमार थे, इसलिए हमेशा सेट पर नहीं आ पाते थे। लेकिन जब भी मैं शूटिंग करता, तो वह मेरे पास आकर यह सुनिश्चित करते थे कि उनका असिस्टेंट सही तरीके से मेरा मेकअप करे।