फिल्म The Big Bull से अभिषेक बच्चन की एंट्री, इस दिन होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

मुंबई। अभिषेक बच्चन अभिनीत “द बिग बुल” 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो भारत को सपने बेचता है।

इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन और आनंद पंडित हैं। इसके सहनिर्माता कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा हैं।इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी अहम किरदार निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें: फिल्म लव आज कल-2 का आगरा में प्रमोशन

“द बिग बुल” से पहले अभिषेक को अनुराग बसु की फिल्म “लूडो” में अभिनय करते देखा जाएगा। वह अमेजन प्राइम की श्रृंखला “ब्रीद” के दूसरे संस्करण में भी काम कर रहे हैं। अभिषेक आखिरी बार 2018 में अनुराग कश्यप की रोमांटिक फिल्म “मनमर्जियां” में नजर आए थे।

 

इसे भी देखें- वो सेक्स वर्कर जिसने डॉन को बनाया भाई, माफिया क्वीन के नाम से हुई थी मशहूर 

 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी