कौन है Abid Ali जो बना पाक‍िस्‍तानी क्र‍िकेट का नया स्‍टार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

रावलपिंडी। पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने कभी मोटापे के कारण उसकी अनदेखी की थी लेकिन आबिद अली ने संयम नहीं छोड़ा और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान बल्लेबाजी में इतिहास रच डाला। आतंकवादी हमले के दस साल बाद अपनी सरजमीं पर हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तान के लिये सब कुछ निराशाजनक रहा लेकिन आबिद के रूप में उसे नया सितारा जरूर मिल गया। बारिश के कारण पहला टेस्ट ड्रा रहा । इस टेस्ट में आबिद ने शतक जड़ा और वनडे तथा टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के साथ सैकड़ा जमाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार बोले, मेरे ऊपर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित

इसके बावजूद वह राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान नहीं खींच सके जिनका तर्क था कि वह मोटा है और फिट भी नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच रन पर आउट होने के बाद उसे वनडे विश्व कप की टीम में भी नहीं रखा गया। इससे उसने अपने आदर्श भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका भी गंवा दिया। उसने कहा कि मैं तेंदुलकर से नहीं मिल सका क्योंकि मैं विश्व कप टीम में नहीं था। मैने सब्र नहीं छोड़ा और मुझे पता था कि मेरा टाइम भी आयेगा।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले बेन स्टोक्स को मिला बड़ा सम्मान

सितंबर में कायदे आजम ट्रॉफी में सिंध के लिये नाबाद 249 रन बनाने वाले आबिद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम में मौका मिला। दोनों टेस्ट में हालांकि वह टीम में जगह नहीं बना सके। पाकिस्तान को दोनों में बुरी तरह पराजय झेलनी पड़ी। आखिर में उन्हें रावलपिंडी टेस्ट में मौका मिला। बारिश के कारण पहले तीन दिन 91 . 3 ओवर ही फेंके जा सके और चौथे दिन खेल नहीं हो सका। पांचवें दिन आबिद ने हालांकि शतक जड़ डाला। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका