इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले बेन स्टोक्स को मिला बड़ा सम्मान

england-star-ben-stokes-won-sports-personality-of-the-year-award
[email protected] । Dec 16 2019 12:39PM

इंग्लैंड को विश्व कप जीताने वाले स्टार बेन स्टोक्स को बड़ा सम्मान मिला है। स्टोक्स को बीबीसी ने 2019 में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल हस्ती चुना गया है। स्टोक्स, एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बाद यह खिताब जीतने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेट बने है। फ्लिंटॉफ ने 2005 में यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की थी।

एबेरडीन (स्काटलैंड)। विश्व कप विजेता इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने बीबीसी ने 2019 में ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल हस्ती’ चुना है। स्टोक्स ने इंग्लैंड की खिताबी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई थी । इंग्लैंड ने फाइनल में बाउंड्री की गिनती के आधार पर न्यूजीलैंड को हराया था।

इसे भी पढ़ें: फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 288 रन का लक्ष्य

इसके बाद एशेज श्रृंखला में भी स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत लोगों ने उनके लिये वोट डाले। उन्होंने छह बार के फार्मूला वन विश्व चैम्पियन लुईस हैमिल्टन और 200 मीटर में विश्व चैम्पियन दीना एशेर स्मिथ को हराया। स्टोक्स ने कहा कि दो साल पहले मेरे जीवन का कठिन दौर था। उसके बाद से कई लोगों ने मेरी मदद की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़