केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- अबकी बार तीन पार होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2019

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में उसका नारा अबकी बार, तीन पार होगा। गौरतलब है कि भाजपा को 2015 के विधानसभा चुनाव में केवल तीन सीटों पर ही जीत मिली थी। केजरीवाल ने यहां ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का नारा अबकी बार, 67 पार होगा। 

इसे भी पढ़ें: लोगों का न्याय प्रणाली पर से विश्वास उठ जाना चिंता का विषय: केजरीवाल

मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि क्या वह भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को इस चुनाव में प्रतिद्वंद्वी मानते हैं तो उन्होंने तिवारी की गायकी के लिये प्रशंसा की। केजरीवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या आपने उनका रिंकिया के पापा वाला गाना सुना है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis