Budget Travel India: IRCTC के इस टूर पैकेज से बजट में कर सकेंगे यात्रा, मिल रहे हैं इतनी सुविधाएं

By अनन्या मिश्रा | Feb 03, 2025

साल का दूसरा महीना फरवरी की शुरूआत हो गई है। अभी कई लोग ऐसे होंगे, जो नए साल पर कहीं घूमने नहीं गए हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आप टूर पैकेज के जरिए यात्रा कर सकते हैं। इस तरह से आपको दूसरे शहरों में घूमने की अच्छी लोकेशन, होटल और ट्रेन टिकट आदि की भी चिंता नहीं करनी होगी। क्योंकि IRCTC आपके लिए टूर पैकेज लेकर आया है। ऐसे में आप इन टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अच्छे से पढ़कर टिकट बुक कर सकते हैं। आपको जो भी लोकेशन पसंद हो और आप जहां भी घूमने जाना चाहते हैं, वहां के लिए टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फरवरी महीने में 30 हजार के अंदर वाले टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

शनि शिंगणापुर/शिर्डी

इस टूर पैकेज की यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।

यह टूर पैकेज 2 रात और 3 दिन का है।

अकेले यात्रा करने के लिए इस टूर पैकेज के लिए आपको 8,990 रुपए देने होंगे।

वहीं 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 8,360 रुपए है।

बच्चों के लिए टूर पैकेज की फीस 7180 रुपए है।

आप यह यात्रा 20 हजार रुपए के अंदर कर सकते हैं।

आप भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूमने जाएं, ट्रिप रहेगी यादगार

अयोध्या टूर पैकेज

अयोध्या टूर पैकेज की शुरूआत 06 फरवरी से ऋषिकेश से हो रही है।

इस पैकेज में ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए आपको बस की सुविधा मिलेगा।

यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है।

अगर आप इस टूर पर अकेले जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इसके लिए 13,880 रुपए चुकाने होंगे।

वहीं अगर आप 2 लोग यात्रा कर रहे हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 9,950 रुपए देना होगा।

अगर आप 3 लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 8,850 रुपए देना होगा।

बच्चे के लिए इस टूर पैकेज की फीस 7,890 रुपए है।

आप सिर्फ 20 हजार रुपए के अंदर इस टूर पैकेज का आनंद ले सकते हैं।

IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं के बाद ही टिकट बुक करें।

धर्मस्थल/मैंगलोर/श्रृंगेरी/उडुपी टूर पैकेज

इस टूर पैकेज की शुरूआत 04 फरवरी से हैदराबाद से हो रही है।

इस पैकेज में ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होगी।

यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन की है।

अगर आप 2 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति फीस 19,190 रुपए है।

वहीं 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 17,110 रुपए देने होंगे।

इसके अलावा बच्चे के लिए पैकेज फीस 11430 रुपए है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Siddaramaiah के बाद अब CM DK Shivakumar का हो गया Sting Operation! साजिशों के खेल में बुरी तरह उलझी Karnataka Politics

India-China Arunachal Pradesh Border Standoff | अरुणाचल के असाफिला और लोंगजू में बनी हुई है संवेदनशीलता, लेकिन नियंत्रण में है स्थिति, सैन्य और कूटनीतिक तंत्र सक्रिय

Kieron Pollard बने Mumbai Indians के नए हेड कोच, IPL 2027 से संभालेंगे जिम्मेदारी

Alappuzha में पारिवारिक विवाद के बाद दामाद ने सास की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार