अफगानिस्तान में अब भी करीब 1,500 अमेरिकी नागरिक मौजूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि प्रशासन का मानना है कि 12 दिनों तक सैन्य विमानों से अमेरिकियों को निकालने के अभियान के बावजूद अब भी करीब 1,500 अमेरिकी अफगानिस्तान में बचे हैं। ब्लिंकन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 14 अगस्त को तालिबान के काबुल पहुंचने के बाद से दिन-रात चल रहे अभियान में अब तक 4,500 अमेरिकियों को वहां से निकाला गया है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने व्लादिमीर पुतिन से अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात पर की चर्चा

उल्लेखनीय है कि अगले मंगलवार तक अमेरिका द्वारा निकासी अभियान पूरा करने की योजना के बीच ब्लिंकन का अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकियों की संख्या को लेकर बयान आया है। ब्लिंकन ने बताया कि अमेरिकी अधिकारी करीब 500 अमेरिकियों के संपर्क में हैं और उन्हें अफगानिस्तान से सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं।ब्लिंकन ने कहा कि अन्य 1,000 तक भी पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा