असम में बाढ़ से अब तक लगभग 32 हजार लोग प्रभावित, हालात पर काबू नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

गुवाहाटी। असम के दो जिलों में बाढ़ से अब तक लगभग 32 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, विश्वनाथ और लखीमपुर जिलों में 31,970 लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, असम में अभी तक कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में असम के तीन जिलों के 22 गांव जलमग्न हैं और 413.3 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

CWG 2026: Arundhati ने Gold जीता, Lovlina को Silver से करना पड़ा संतोष

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस